Saturday, April 20, 2024
HomeHimachal Newsअति दर्दनाक : नाले में जा गिरी पिकअप, तीन महिलाओं की मौत

अति दर्दनाक : नाले में जा गिरी पिकअप, तीन महिलाओं की मौत

जनजातीय उपमंडल पांगी के साच घराट- साच संपर्क मार्ग पर पिकअप के अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप में कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायलों का सिविल अस्पताल किलाड़ में उपचार चल रहा है। जहां गंभीर रूप से एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रैफर कर दिया गया है।

दुर्घटना में मारी गई महिलाओं के शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार साच घराट से साच गांव की ओर जा रही पिकअप कुमार पुल के समीप अचानक चालक के नियंत्रण खो देने से नीचे नाले में जा गिरी परिणाम स्वरूप इसमें सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए पिकअप को गिरता देख मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही पुलिस को सूचित किया।

सूचना पाते ही किलाड पुलिस थाना से टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से नाले से मृतक महिलाओं के शवों को बाहर निकाला। उधर, डीएसपी हेड क्वार्टर अजय कुमार ने साच घराट मार्ग पर पिकअप के नाले में गिरने से तीन महिलाओं की मौत और चार के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular