Friday, March 29, 2024
HomeHimachal Newsसेब लेकर जा रही पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत, दो...

सेब लेकर जा रही पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

राजधानी शिमला के चौपाल उपमंडल में सोमवार सुबह एक हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हो गए है। घायलों का आईजीएमसी में इलाज चल रहा है। हादसा चौपाल के धब्बास हुआ है। जानकारी के अनुसार सेब की 60 पेटियों से लदी पिकअप (एचपी 2021 टी/आर 377) चैपाल से सोलन फल मंडी की तरफ जा रही थी कि रात करीब 1 बजे के करीब धब्बास में चालक ने नियंत्रण खोया और पिकअप गहरी खाई में लुढ़क गई।

हादसे के बाद चैपाल पुलिस और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया ओैर तीन व्यक्तियों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल चोपाल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिमला के मशोबरा निवासी 28 वर्षीय सुनील की मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चोपाल के सरैन गांव निवासी राजेंद्र ओैर सुरेंद्र को आईजीएमसी रैफर किया गया है। ये दोनों सेब को बेचने के लिए सोलन फल मंडी ले जा रहे थे। इस हादसे में हजारों रूपयों का सेब बर्बाद हो गया। डीएसपी  राज कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular