Thursday, March 28, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल में 14 जून से परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी

हिमाचल में 14 जून से परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में 14 जून से परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों, परिचालकों को स्टेशन पर पहुंचने, बसों की मरम्मत और दिन में एक बार बसों को स्टार्ट करने के लिए कहा गया है। 11 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा के बाद फैसला ले सकते हैं।  करीब दो महीने से परिवहन निगम की बसें खड़ी हैं।

इससे निगम को 120 करोड़ का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में परिवहन निगम के पास 3100 बसें हैं। इतनी ही निजी बस ऑपरेटरों के पास हैं। निजी बस ऑपरेटर टैक्स माफ करने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि सरकार ने इनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। निगम प्रबंधन की माने तो बसें खड़ी रहने से करीब डेढ़ सौ करोड़ का नुकसान अब तक निगम को हो चुका है। निगम का कोष खाली हो गया है। कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए सरकार पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular