Saturday, September 21, 2024
HomeChamba Newsपहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक...

पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर जारी है। ताज़ा खबर के अनुसार चंबा जिले की ऐतिहासिक खुंडी जातर के लिए जा रही महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान सुभद्रा देवी पत्नी मान सिंह गांव कोकड़ा, चंबा के रूप में हुई है।

आपको बता दे की महिला के शव को तीसा अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को मणिमहेश यात्रा से लौट रहे ऊना के युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई था।

RELATED ARTICLES

Most Popular