Friday, March 29, 2024
HomeBilaspur Newsअति दर्दनाक : पर्यटकों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी

अति दर्दनाक : पर्यटकों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी

हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर एक और हादसा होने की जानकारी सामने आई है। वीरवार की सुबह बिलासपुर के तहत स्वारघाट में पर्यटकों को लेकर मनाली जा रही एक ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी। बनेर के पास सुबह 7 बजे के करीब हुए इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में हरियाणा के करीब 9 लोग सवार थे, जिसमें एक युवक को गहरी चोटें आई हैं और उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। गंभीर घायल युवक का नाम ऋषभ शर्मा बताया जा रहा है। यह हादसा ओवरस्पीड के कारण हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं हादसे में गंभीर घायल को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular