Wednesday, April 24, 2024
HomeKullu Newsदर्दनाक हादसा : सेब से लदा कैंटर सड़क पर पलटा

दर्दनाक हादसा : सेब से लदा कैंटर सड़क पर पलटा

चंडीगढ़-मनाली एनएच-205 (Chandigarh-Manali NH-205) पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को गरामौड़ा स्थान पर सेब से लदा एक और यूपी नंबर का कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में किसी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया है।

यह कैंटर कुल्लू Kullu से सेब लोड कर इलाहाबाद Allahabad जा रहा था। कैंटर चालक के अनुसार सेब से लदे कैंटरों के साथ इस स्थान पर हादसे खराब सड़क के कारण हो रहे हैं। बता दें कि इस स्थान पर पिछले दिनों में जितने भी सेब से लदे कैंटर पलटे हैं वे सभी यूपी नंबर के थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular