Thursday, April 25, 2024
Homeराज्यDelhi Newsजयराम ठाकुर बोले, सब्र करें, वरना सारी पोल खोल दूंगा

जयराम ठाकुर बोले, सब्र करें, वरना सारी पोल खोल दूंगा

Chief Minister Jai Ram Thakur ने कहा कि जो नेता पहली बार विधानसभा में पहुंचे हैं, उन्हें सब्र रखना आना चाहिए। इस तरह से कर्मचारियों अधिकारियों को डराना धमकाना, गिद्ध दृष्टि रखना, पटकने की बाते करना और बदजुबानी करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा उपचुनाव में किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहती है। अगर कांग्रेस नेताओं ने इन चुनावों में इसका परिचय नहीं दिया, तो फिर हमारे पास बोलने के लिए बहुत कुछ है। इसलिए कांग्रेस नेता सब्र में रहे नहीं तो सबका काला चिठ्ठा खोलने में देर नहीं लगेगी। पहली बार विधानसभा में पहुंचने वाले जैसी भाषा बोल रहे हैं, वह हिमाचल की संस्कृति और संस्कार नहीं हैं। उन्हें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए।

हिमाचल आज के मुख्य समाचार CLICK HERE

Chief Minister Jai Ram Thakur गुरुवार को सेरी मंच पर Mandi parliamentary seat पर भाजपा प्रत्याशी बिग्रेडियर खुशाल ठाकुर के नामाकंन अवसर के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह हमारा सोभाग्य है कि हाईकमान ने बिग्रेडियर खुशाल को हमारा प्रत्याशी बनाया है। इससे पार्टी ने सैनिकों का मान सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी बिग्रेडियर खुशाल ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मार्कंडेय, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग और अन्य विधायक व नेता उपस्थित रहे।

Video देखें

मैं ऐसा मुख्यमंत्री, जिसकी परीक्षाएं ही खत्म नहीं हो रहीं

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह हिमाचल के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिनकी परीक्षा खत्म ही नहीं हो रही है। सरकार पहले भी हर परीक्षा में उत्तीर्ण हुई और इस उपचुनाव में मंडी सीट के साथ ही भाजपा तीनों विस सीट जीत कर 2022 में भी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मंडी की जीत और विस उप चुनाव के परिणाम का असर व संदेश 2022 के चुनावों तक जाएगा। 2022 के चुनावों में पहली बार ऐसा होगा कि 1985 के बाद प्रदेश कोई सरकार रिपीट होगी। इसलिए मंडी संसदीय सीट पर भाजपा को बड़ी जीत दर्ज करनी है। उन्होंने फिर कहा कि मंडी की सीट पहले भी हमारी थी, हमारी है और हमारी ही रहेगी। इस बात का ध्यान में रखते हुए सबको मिल कर बिग्रेडियर खुशाल ठाकुर को जिताना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular