Thursday, April 25, 2024
HomeHimachal Newsदर्दनाक : दोस्तों के साथ घूमने आया युवक झील में डूबा

दर्दनाक : दोस्तों के साथ घूमने आया युवक झील में डूबा

कुटलैहड़ क्षेत्र के तहत गोबिंदसागर झील (Gobindsagar lake) में शनिवार दोपहर को एक 18 वर्षीय युवक डूब गया। यह घटना बंगाणा उपमंडल क्षेत्र की मलांगड़ पंचायत के सोहारी गांव के साथ लगती झील में पेश आई। झील में डूबे युवक की तलाश के लिए प्रशासन द्वारा सर्च ऑप्रेेशन चलाया गया लेकिन सायं तक उसका कोई पता नहीं चल पाया। रोहित नाम का यह युवक मलांगड़ पंचायत क्षेत्र के नरूंह गांव का रहने वाला था तथा Bangana College में प्रथम वर्ष का छात्र था। झील में एक युवक के डूबने की सूचना मिलते ही प्रशासन से SDM Vishal Sharma तथा Bangana Police के एसएचओ प्रेम पाल शर्मा दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा भी किश्तियों के माध्यम से झील में डूबे युवक रोहित की तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

हिमाचल प्रदेश की ताज़ा खबर (CLICK HERE)

जानकारी के मुताबिक शनिवार को युवक झील में घूमने चले गए। इस दौरान रोहित पीछे रह गया तो वह तैर कर झील पार करने को उतर गया। झील के दूसरे किनारे से थोड़ी दूरी पर उक्त युवक डूबने लगा, जिसे उसके अन्य साथियों ने बचाने के लिए किश्ती पहुंचाई लेकिन तब तक वह डूब गया। इसके उपरांत युवकों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। एसडीएम ने बताया कि Gobindsagar lake near Sohari village of Malangad Panchayat में एक युवक डूब गया है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। उसकी तलाश के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं। रविवार सुबह झील में डूबे युवक रोहित की तलाश के लिए सर्च ऑप्रेशन चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular