Friday, March 29, 2024
HomeHimachal NewsHimachal Weather Alert : हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Himachal Weather Alert : हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Himachal Pradesh can get relief from the scorching heat for two days. A western disturbance will be active in the state on April 12. Due to its effect, the effect of heat in the state will be reduced somewhat due to rain in the state. The Meteorological Department has predicted rain in the state on April 12 and 13.

हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी से दो दिन बार राहत मिल सकती है। प्रदेश में 12 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से राज्य में बादलों के बरसने से राज्य में गर्मी का असर कुछ कम हो जाएगा। मौेसम विभाग ने 12 व 13 अप्रैल को राज्य में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। 12 अप्रैल को मैदानी इलाकों में तो मौसम साफ रहेगा, लेकिन मध्यवर्ती क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। 13 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौेरान मैदानी व मध्यवर्ती भागों में गरज के साथ बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं।

मैदानी व मध्य पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि 10 व 11 अप्रैल को हिमाचल में गर्मी की स्थिति बरकरार रहेगी और मैदानी व मध्यवर्ती स्थानों पर लू चल सकती है। उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा और न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। औसत न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। ऊना राज्य में सबसे गर्म स्थल बना हुआ है, जहां शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन (Hottest day of the season in Shimla)
खास बात यह है कि राज्य के हिल स्टेशनों पर भी गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। पहाड़ों की रानी शिमला में दिन-प्रतिदिन पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा मनाली में तापमान 25.6 डिग्री, डल्हौजी में 25 डिग्री, कल्पा में 22.7 डिग्री, कुफरी में 20.6 डिग्री और केलांग में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular