Thursday, April 25, 2024
HomeHimachal Newsअवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को दी ऐसी मौत...सुन...

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को दी ऐसी मौत…सुन कांप जाएगी रूह

Husband gave such death to his wife on suspicion of illicit relationship

एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव के राजेश सिंह ने बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे अपनी पत्नी रीता (32) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

इस दौरान उसे रोकने की कोशिश करने पर उसने अपने भाई पर भी चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी को संदेह था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल भाई का नानपारा सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में इलाज चल रहा है। मामले की जांच अभी जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular