Saturday, February 22, 2025
HomeHimachal Newsपालमपुर न्यूज़ : छत से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत

पालमपुर न्यूज़ : छत से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत

कांगड़ा जिले के पालमपुर न्यू मॉडल कॉलोनी में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

आपको बता दे की महिला पालमपुर में किराए के मकान में रहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार किराए के मकान में रह रही महिला कमला देवी (63) मकान की छत पर गई। इस बीच वह वहां पर गिर गई, जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला मूल रूप से लोहारड़ी मुल्थान की रहने वाली थी। बताया यह भी जा रहा है कि छत पर बंदर आ गए थे, जिसके डर से महिला भागी और गिर गई।

थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि छत से गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular