Thursday, September 19, 2024
HomeHimachal Newsतेज रफ्तार जीप की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार जीप की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसका मुख्य कारण तेज गति से वाहन चलाना है। तेज गति से वाहन चलाने पर अक्सर पैदल चलने वालों की मौत हो जाती है।

ताजा मामला मंडी जिला के नेरचौक क्षेत्र में पेश आया है। यहां हुए एक सड़क हादसे (road accident Nerchowk area of ​​Mandi district) में वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा शनि मंदिर डडौर (Shani Mandir Dadour) के समीप पेश आया है। मृतक की पहचान दोहंदी निवासी लक्ष्मण (62) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को वृद्ध व्यक्ति शनि देव मंदिर से डडोर की ओर जा रहा था। इस दौरान मंडी की ओर से तेज रफ्तार में आई जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे को लेकर बल्ह पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular