The post मंडी के स्कूल कॉलेजों में छुट्टी घोषित, 800 सड़कें बंद appeared first on Himachal News.
]]>हिमाचल प्रदेश भर में भारी बारिश के बाद जगह-जगह लैंडस्लाइड होने और जमीन धंसने से 4 नेशनल हाईवे समेत 800 से ज्यादा सड़कें फिर बंद हो गईं। शिमला-चंडीगढ़, मनाली-चंडीगढ़, मंडी-पठानकोट और जालंधर-मंडी फोरलेन 2 दिन से बंद है। प्रदेशभर में सड़कें बंद होने से 1250 से ज्यादा रूटों की बस सेवाएं ठप हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने आज के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जनता से सावधानी बरतने, लैंडस्लाइड संभावित और उफनते हुए नदी नालों के पास नहीं जाने की एडवाइजरी दी है।
शिमला के जुन्गा में 5 साल के मासूम बच्चे की लेंटर गिरने से मौत हो गई। शिमला के ही बल्देयां में छत्तीसगढ़ के दंपती की जान चली गई। मंडी में नाना-दोहती, ताई-भतीजी समेत 8 की जान मौत हुई। मंडी के कुकुलाह में स्कूल भवन और खोलनाला में 45 बकरियां और 25 लोगों के पालतू पशु बाढ़ में बह गए।
हिमाचल में भारी बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और जमीन धंसने से अब तक 2249 घर ध्वस्त हो चुके हैं, जबकि 9860 घरों को नुकसान पहुंचा है। कई परिवार बेघर हुए हैं, जबकि कई परिवार जान जोखिम में डालकर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों में रह रहे हैं।
प्रदेश में अब तक की बारिश से 8291 करोड़ की सरकारी और निजी संपत्ति तबाह हो चुकी है। अकेले PWD को 2750.19 करोड़ रुपए की संपत्ति की चपत लगी है। जल शक्ति विभाग को 1868.52 करोड़, बिजली बोर्ड को 1709.35 करोड़ रुपए की चपत लग चुकी है।
प्रदेश सरकार ने ब्यास और सहायक नदियों में क्रशर संचालन पर लगाई रोक
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार ने ब्यास नदी के तट और उसकी सहायक नदियों में स्टोन क्रशर तुरंत प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है। भारी बारिश से बने हालातों को देखते हुए कांगड़ा में चक्की नदी के अलावा कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर जिलों में ब्यास और इसकी सहायक नदियों के उफान पर होने के कारण यह फैसला लिया है। अगले आदेश तक बारहमासी और गैर-बारहमासी दोनों नालों के सभी स्टोन क्रशर के संचालन को बंद किया गया है।
प्रदेश सरकार ने फंसे लोगों को निःशुल्क भोजन सुविधा उपलब्ध करायी
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कुल्लू और मंडी जिले में भारी बारिश और भू-स्खलन से सड़कें अवरुद्ध होने के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए लोगों को प्रदेश सरकार निःशुल्क भोजन सुविधा प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी-कुल्लू NH पंडोह के पास भारी भू-स्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है और इस पर यातायात बहाल करने में काफी समय लगेगा।
जिला प्रशासन मंडी द्वारा फंसे हुए लोगों को आश्रय, भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए पंडोह और औट में दो राहत शिविर स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को इन राहत शिविरों में 800 से अधिक लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 150 व्यक्तियों को कुल्लू जिले के बजौरा राहत शिविर में पका भोजन उपलब्ध करवाया गया।
The post मंडी के स्कूल कॉलेजों में छुट्टी घोषित, 800 सड़कें बंद appeared first on Himachal News.
]]>The post दर्दनाक हादसा : कार खाई में गिरी, युवक की मौत appeared first on Himachal News.
]]>घटना के दौरान चालक महेर चंद गाड़ी से बाहर छिटक गया और पत्थरों के बीच जा गिरा, जहां पर उसके सिर पर गहरी चोट के कारण काफी खून बह गया था। दुर्घटना का पता अगली सुबह चल पाया जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी को नाले में गिरे हुए देखा। ग्रामीण आनन-फानन में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल को बेहोशी की हालत में तुंरत मंडी अस्पताल (Mandi Hospital) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) रैफर कर दिया लेकिन उसने शिमला पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
Superintendent of Police Mandi Shalini Agnihotri ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक चालक का पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
SDM Balichowki Siddharth Acharya ने कहा कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपए की राशि दे दी है। कल्हणी पंचायत के उपप्रधान रूप सिंह ठाकुर ने कहा कि मृतक मेहर चंद पुत्र मोती राम शिक्षा विभाग में फोर्थ क्लास कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। 2 वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसकी एक बेटी भी है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
The post दर्दनाक हादसा : कार खाई में गिरी, युवक की मौत appeared first on Himachal News.
]]>