Tuesday, April 23, 2024
HomeHimachal Newsअनुराग ठाकुर के पोस्टर पर कालिख पोती

अनुराग ठाकुर के पोस्टर पर कालिख पोती

आशीर्वाद यात्रा (Ashirwad Yatra) के दौरान जहां लोग केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) का जोरदार स्वागत कर रहे हैं, वहीं कुछ शरारती तत्त्व उनकी छवि खराब कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कांगड़ा (Kangra) में देखने को मिला है,जहां बस अड्डा पर लगे अनुराग ठाकुर के होर्डिंग्स पर शरारती तत्त्वों ने कालिख पोत दी है। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। भाजपा के स्थानीय नेता मंगलवार को इस मसले पर पुलिस थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। उनका कहना है कि ऐसे शरारती तत्त्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ का कहना है कि यह एक घटिया हरकत है।

उनका कहना है कि यह काम विपक्षी पार्टी के लोगों का हो सकता है। इस बारे में भाजपा के बड़े नेताओं से बातचीत करेंगे। भाजपा कांगड़ा मंडल के उपाध्यक्ष नरेंद्र तरहेंन (BJP Kangra Mandal vice-president Narendra Tharren) का कहना है कि यह शरारती तत्त्वों की संकीर्ण मानसिकता है। इसकी शिकायत पुलिस में की जा रही है । ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश वालिया ने कहा कि खेल मंत्री के होर्डिंग्स में अनुराग ठाकुर के मुंह पर कालिख पोतना शर्मनाक घटना है और यह भाजपाइयों में फैली गुटबाजी के चलते ही संभव हो सकता है। कांग्रेस पार्टी या उसके कार्यकर्ताओं का इससे कोई लेनादेना नहीं है। पता चला ही हार्डिंग्स वहां से हटा दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular