Thursday, April 25, 2024
HomeHimachal Newsअति दुखद : महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पोते ने दादा-दादी...

अति दुखद : महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पोते ने दादा-दादी पर जड़ा ये आरोप

बरमाणा थाना के अंतर्गत गांव बुगाड़ में एक महिला ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। महिला के बेटे ने अपने दादा-दादी पर उसकी मां को प्रताड़ित करके आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में मृतका द्रोपती देवी (35) के बड़े बेटे ने बताया है कि उसके पिता के देहांत को करीब 10 महीने हो चुके हैं। वह और उसका भाई अपनी मां के साथ दादा-दादी के मकान में रहते हैं लेकिन खाना आदि उनसे अलग बनाते हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पिता के गुजरने के बाद से ही दादा-दादी उसकी मां के साथ लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे, जिस कारण उसकी मां बहुत दुखी थी। गत दिवस भी उसके दादा-दादी ने उसकी मां के साथ लड़ाई-झगड़ा किया, जिसके बाद शाम के समय वह और उसका भाई अपनी मां से मिलने के लिए गए और उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन उसकी मां ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसकी मां पंखे से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular